Friday, August 7, 2026

JSSC ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की, 11 अगस्त तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं आपत्ति.

Share

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की प्रोविजनल आंसर की (अस्थायी उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए उत्तर कुंजी और आपत्ति दर्ज करने की सुविधा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर 11 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों की ही समीक्षा की जाएगी।

JSSC ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए दावे या आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

आयोग ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते उत्तर कुंजी का मिलान कर लें और यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो तय समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रमाण के साथ ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Read more

Local News