Saturday, August 1, 2026

देवघर: दिव्यांग कांवरिया की मदद को आगे आई पुलिस, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कराया जलाभिषेक.

Share

देवघर: श्रावणी मेले के दौरान देवघर में पुलिस का मानवीय और संवेदनशील पक्ष देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने पहुंचे एक दिव्यांग कांवरिया को मंदिर परिसर में आगे बढ़ने और पूजा-अर्चना करने में कठिनाई हो रही थी।

स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तुरंत सहायता प्रदान की। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु को गोद में उठाकर मंदिर तक पहुंचाया, जिससे वह बिना किसी परेशानी के बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सका।

इस घटना को देखने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे सेवा भावना का उदाहरण बताया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

श्रावणी मेले के दौरान देवघर पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए सक्रिय है। प्रशासन का प्रयास है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

Read more

Local News