नई दिल्ली: अगस्त 2026 में त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाश और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक शाखाएं कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, सभी राज्यों में बैंक एक ही दिन बंद नहीं रहेंगे। राष्ट्रीय अवकाश पूरे देश में लागू होंगे, जबकि कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के आधार पर केवल कुछ राज्यों तक सीमित रहेंगी। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त 2026 की बैंक छुट्टियों की सूची
- 2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 4 अगस्त (मंगलवार): केर पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद
- 8 अगस्त (शनिवार): दूसरे शनिवार की छुट्टी (सिक्किम में टेंडोंग ल्हो रम फात भी)
- 9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 13 अगस्त (गुरुवार): पैट्रियट्स डे के अवसर पर मणिपुर में बैंक बंद
- 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद
- 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती पर त्रिपुरा में अवकाश
- 22 अगस्त (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद
- 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद
- 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम के चलते कई राज्यों में अवकाश
- 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद
- 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सुविधाएं
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को रोजमर्रा के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक UPI ऐप्स, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।
इसके अलावा, नकदी की जरूरत पूरी करने के लिए एटीएम सेवाएं भी चालू रहेंगी। हालांकि, किसी बड़े बैंकिंग कार्य के लिए शाखा जाने से पहले अपने राज्य के अनुसार छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लेना बेहतर होगा।
