Thursday, July 2, 2026

6 जिलों में होगी तेज बारिश, कई जगह पर बिजली गिरने का अलर्ट..

Share

पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका है। अगले पांच दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पटना में उमस भरी गर्मी रही और अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि हुई।

पटना। राजधानी सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के 22 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के दो जिलों के किशनगंज, अररिया में बहुत भारी वर्षा एवं चार जिलों के पूर्णिया, सुपौल, जमुई एवं नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

अगले चार दिनों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में भारी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में तीखी धूप एवं नमी युक्त हवा के कारण उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही। किशनगंज व बांका को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई

बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान एवं 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के तैबपुर में सर्वाधिक वर्षा 68.4 मिमी दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

खगड़िया के गोगरी में 53 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 52.4 मिमी, गयाजी के शेरघाटी में 46 मिमी, मधेपुरा के अलालनगर में 39 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 35.6 मिमी, सुपौल में 32.4 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 29 मिमी, बांका के चंदन में 24.4 मिमी, भोजपुर के पीरो में 24.2 मिमी, मुंगेर में 20.4 मिमी एवं जमुई के सोनू में 20.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना34.327.0
गयाजी33.025.2
भागलपुर33.326.7
मुजफ्फरपुर32.026.9

Read more

Local News