Saturday, June 20, 2026

21 वर्षीय जैकब बेथेल को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इंग्लिश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

Share

 इंग्लैंड ने आयरलैंड खिलाफ 17 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें 21 वर्षीय जैकब बेथेल को टीम का कप्तान बनाया गया है. क्योंकि उनके स्थाई कप्तान हैरी ब्रूक को इस सीरीज में आराम दिया गया है.

बेथेल ने तोड़ा 136 साल पुराना रिकॉर्ड
कप्तान बनते ही जैकब बेथल ने इतिहास रच दिया है. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. इसके साथ उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो पिछले 136 सालों से बरकरार था. जो इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान मोंटी बोडेन के नाम था, उन्होंने 1989 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 23 साल की उम्र में टीम की कप्तानी संभाली थी. बोडेन को ये जिम्मेदारी उस समय दी गई थी जब स्थाई कप्तान ऑब्रे स्मिथ बुखार से पीड़ित थे.

कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया
कप्तान हैरी ब्रूक को अलावा जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट और जेमी स्मिथ को आयरलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है. इसके अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक ब्रेंडन मैकुलम की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे.

चीफ सिलेक्टर ने बेथेल की प्रशंसा की
इंग्लैंड पुरुष टीम के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने बाएं हाथ के बल्लेबाज के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की. राइट ने एक बयान में कहा, ‘जैकब बेथेल जब से इंग्लैंड टीम में हैं, तब से अपने नेतृत्व कौशल से प्रभावित कर रहे हैं और आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को और निखारने का अवसर प्रदान करेगी.’

जैकब बेथेल RCB के लिए खेलते है
इंग्लैंड का ये युवा बल्लेबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेलता है. आरसीबी ने उन्हें IPL 2025 की मेगा नीलामी में 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन बेथल को केवल दो मैच ही खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 171 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए.

इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया
आयरलैंड के दौरे पर जाने से पहले इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज भी खेलनी हैं. जिसके लिए टीम के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड टी20I टीम
हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड.

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टी20I टीम
जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड.

Read more

Local News