इस सप्ताह सभी राशियों को कुछ ना कुछ लाभ होने की संभावना है. वहीं, थोड़ संभलकर रहने की भी जरुरत ह
मेष- यह सप्ताह आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में चल रही उलझन को दूर करने के लिए उन्हें समय थोड़ा कम देंगे. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे, वह उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिसके लिए उन्हे अपने परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी. इस सप्ताह आपको धन लाभ मिलेगा और यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो वह भी इस समय मे आपको मिल सकता है. आपको शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. व्यवसाय कर रहे लोगों को इस समय में किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा और आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें. नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से खुशी मिलेगी और उनके प्रमोशन की बात भी चल सकती है. उन्हें मित्र द्वारा किसी नई नौकरी की भी जानकारी मिलेगी. विद्यार्थियों को इस सप्ताह उनके मेहनत का पूरा फल मिलेगा. यदि वह किसी और रिसर्च की तैयारी करेंगे, तो उसमें भी उन्हें सफलता हासिल होगी. उन्हें किसी परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे. सेहत मिलीजुली रहेगी.
वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी होगी, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चलेगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों को तवज्जो देनी होगी और किसी पुराने लड़ाई झगड़े को दूर करने में उनको अपनी संतान की मदद मिल सकती है. आपकी इन्कम में कमी आने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आपके मनमौजी शौक पूरे होंगे. आपको यदि किसी काम से अच्छा धन मिलने की उम्मीद थी, तो उसमें कुछ कमी आएगी. व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि किसी काम में ढील दे रखी थी, तो वह उनकी समस्याओं को बढ़ाएगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए वह लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा. विद्यार्थी इस सप्ताह ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और वह अपनी पढ़ाई को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे. यदि उन्हें कोई टेंशन भी होगी, तो उसका असर उनकी परीक्षा के परिणामों पर नहीं पड़ेगा. इस सप्ताह आपको कोई कमर दर्द या फिर मांसपेशियों में जकड़न आदि जैसी समस्या होने की संभावना है, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा लेना होगा और आप इसे योग व एक्सरसाइज आदि से काफी हद तक दूर कर सकेंगे.
मिथुन- इस सप्ताह आपको कुछ कामों को लेकर उलझन बनी रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस सप्ताह किसी बात को लेकर तनाव रहेगा. आपको अपने गृहस्थ जीवन को लेकर सावधान रहना होगा और इस समय में संतान के करियर में भी कोई समस्या आ सकती है, जिसे आप मिल बैठकर सुलझाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. इस सप्ताह धन को लेकर आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आप मौज-मस्ती में रहेंगे और आप अपने भविष्य को लेकर भी कुछ बड़े प्लान ले सकते हैं. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. व्यवसाय कर रहे लोग सप्ताह कुछ नए लोगों से जुड़ेंगे, जो उन्हें लाभ देंगे. मार्केटिंग अथवा ऑटोमोबाइल का काम कर रहे लोगों को इस सप्ताह कोई अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी के ऑफर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी, जो उनकी तरक्की में खूब काम आएगी. विद्यार्थियों को सप्ताह कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने से पूरा लाभ मिलेगा. परिवार के सदस्य उसमें उनका पूरा साथ देंगे, लेकिन उन्हें किसी टेंशन को अपनी पढ़ाई पर हावी नहीं होने देना है. इस सप्ताह आपको कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगी रहेगी, जिनको लेकर आप सावधान रहेंगे. आप अपने डेली रूटीन को फॉलो करें और उसे बेहतर रखें. खान-पान पर पूरा ध्यान दें, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे.
कर्क- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे. दोनों को एक दूसरे की कमियों को दूर करके आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते की कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे. धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप कोई नई गाड़ी मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह सोच समझ कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. पार्टनरशिप में किसी काम को करना उनके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए वह पार्टनरशिप की किसी डील के लिए भी कोई हा ना करे. नौकरी में आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आपके बांस आपके कामों से खुश होकर आपके प्रमोशन के बारे में सोच सकते हैं. विद्यार्थियों को इस सप्ताह मेहनत तो अधिक करनी होगी, लेकिन फिर भी उन्हें मन मुताबिक फल मिलने में मुश्किल आएगी, इसीलिए उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी और अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं. इस समय मैं आप किसी दूसरे कॉलेज में भी दाखिला लेने की सोच सकते हैं. सेहत को लेकर समय उतार चढ़ाव भरा रहेगा.
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी पुराने प्यार के आने से तनाव बना रहेगा और लड़ाई झगड़ा भी बढ़ने की संभावना है. रिश्ते में अच्छी खासी खटास आ जाएगी. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी के अनोखे व्यवहार के कारण समस्याओ में रहेगे, जिस कारण उनको कोई डिसीजन लेने में भी समस्या आएगी. आपको इस सप्ताह अपने खर्चों पर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे निवेश की तैयारी कर सकें. कोई प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा. इस समय में डिजाइनिंग वेब मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़े कामों में अच्छे आर्डर मिलेंगे और आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है. आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, इसलिए उन्हें अपने कामों में कोई गड़बड़ी नहीं करनी है और किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर ना करें. विद्यार्थी अपने पढ़ाई को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट ना हो. यदि ऐसा हो, तो इससे उनको किसी कंपटीशन में सक्सेस मिलने में समस्या आएगी और यह आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है. स्वास्थ्य पर अच्छा खासा खर्च होगा. आपको अपनी सेहत में कोई बदलाव दिखे, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
कन्या- यह सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में कुछ कमजोरी लेकर आएगा, उन्हें अपने साथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई कंफ्यूजन चल रही थी, तो उसे दूर करने के लिए वह अपने परिवार के बारे में सदस्यों से मदद ले सकते हैं. धन को लेकर यह सप्ताह थोड़ी चिंताएं लेकर आएगा, क्योंकि आप अच्छा खर्च करने के चक्कर में धन संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे. नौकरी को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको किसी दूसरे नौकरी का ऑफर भी आ सकता है. आप कहीं बाहर भी इस सप्ताह जा सकते हैं. व्यापार कर रहे लोग अपने काम पर फोकस ना बनाने के कारण समस्या में आएंगे, लेकिन कुछ नए कांटेक्ट उनके बिजनेस में अच्छा लाभ देंगे. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर ढील दे सकते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में विघ्न आएंगे और उनको किसी कंपटीशन में भी सक्सेस मिलने में निराश हो सकती है. इस समय आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देना होगा.
तुला- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम में पड़े लोग इस सप्ताह अपने साथी को पूरी अहमियत देंगे. यदि वह किसी बात को लेकर नाराज होंगे, तो आप उन्हे मनाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिससे उनके रिश्ते में खुशियां रहेगी. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है ताकि आपका रिश्ता बेहतर चल सके. आर्थिक स्थिति आपकी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आप इस समय में सोच विचार कर धन खर्च करें, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको अपने भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार कर रहे लोगों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, इसलिए वह अपनी मेहनत को जारी रखें. नौकरी को लेकर आपको इस सप्ताह कोई बड़ा बदलाव करना भी अच्छा रहेगा. यदि वह कहीं और अप्लाई करेंगे, तो वह भी समय में उन्हें मिलने की संभावना है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए पूरा समय निकालेंगे. यदि उन्हें कोई टेंशन भी होगी, तो वह उसे अपने मन में न रखकर अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देंगे, जो उनको सफलता की सीढी चढ़ाएगी. आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान नहीं रहेंगे.
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए परिणाम लेकर आएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते में किसी दूसरे साथी के आने के कारण समस्या में आ सकते हैं और उनके बीच लड़ाई झगड़ा रहने के कारण रिश्ता कमजोर होगा. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम ना उठाएं. यदि कोई समस्या हो, तो उसे दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मदद ले सकते हैं. धन के मामले में भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा, क्योंकि आप अपने धन को लेकर कुछ लॉन्ग टर्म निवेश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे. किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से भी अच्छा लाभ मिलेगा. व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने व्यवसाय में किसी को पार्टनर बनाने की इस समय में आवश्यकता नहीं है. नौकरी मे कार्यरत लोगों के ऊपर काम अधिक रहेगा, जो उन्हें परेशान करेगा, लेकिन फिर भी वह अपने कामों को समय से पुरा करेंगे. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. यदि उन्हें कोई सुझाव दे, तो उसे पर भी वह सोच विचार कर अमल करें और आपको कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेना अच्छा रहेगा. इस समय मे आपकी सेहत अच्छी रहने की संभावना है. छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, जिन्हें आप आसानी से दूर कर पाएंगे.
धनु- यह सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कुछ उलझनें लेकर आएगी. आपको इस सप्ताह अपनी साथी की बातों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, नहीं तो रिश्ते में लड़ाई झगड़ा पड़ सकता है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने पारिवारिक रिश्तों के कारण लड़ाई झगड़े को ना बढ़ाये, नहीं तो उनके बढ़ने से रिश्ते में दूरियां आएंगी. आप अपनी सुख सुविधाओं पर इस सप्ताह पूरा ध्यान देंगे, जिन पर धन भी खर्च करेंगे, लेकिन आपको इन सब के साथ-साथ अपनी सेविंग टर्म पर भी ध्यान देना होगा. व्यवसाय कर रहे लोग इस सप्ताह पार्टनरशिप में कोई काम करके जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं, जिससे कोई बड़ा ऑर्डर आते-आते हाथ से निकलेगा और उनके बिजनेस में नई समस्याएं लेकर आएगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा. विद्यार्थी इस समय किसी तनाव को अपनी पढ़ाई में ना लाएं और अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं ताकि उन्हें मनचाहे कोर्स में सफलता हासिल हो सके. इस सप्ताह आपको कोई पेट में इन्फेक्शन आदि जैसी समस्यां होने की संभावना है.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. लोग इस सप्ताह कुछ पुरानी बातों को ना उखाड़े, क्योकि वह कोई लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती हैं. आप इस सप्ताह अपने साथी से कुछ समय दूरी बना ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह किसी तनाव को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने देना है ताकि कोई लड़ाई झगड़ा न हो, इसलिए आप उसे मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें. धन के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया साबित होगा, क्योंकि आप धन को लेकर कोई बड़े प्लान ले सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगे. आप इस सप्ताह किसी को धन उधार ना दें. व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि इस समय में किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो वह उनके लिए अच्छा नहीं रहेगा, इसलिए कोई महत्वपूर्ण डिसीजन इस समय में ना ले. नौकरी को लेकर आपको कुछ समस्याएं तो आएंगी, लेकिन फिर भी आप अपने बॉस को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके कामों में आपको आपके जूनियर का पूरा साथ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, वह यदि उनके किसी प्रतियोगिता को देंगे, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. आपको यदि कुछ विषयों में समस्या आ रही है, तो उसमें बदलाव करने के लिए आप अपने अध्यापकों से बातचीत करेंगे. सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है.
कुंभ- इस सप्ताह आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लिए कुछ सरप्राइज गिफ्ट लेंगे, उन्हें घूमाने फिराने लेकर जाएंगे और रिश्ता बेहतर रहेगा. प्यार भरपूर रहेगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि साथी आपसे यदि किसी बात को लेकर रूठा हुआ था, तो इस समय में वह बात बढ़ सकती है. धन को लेकर इस सप्ताह सावधान रहना होगा और आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च न करें. आप अपनी इनकम के और नए सोर्स जोड़े, जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह अपने काम की कमजोरी को दूर करके पूरी मेहनत करनी होगी, जिससे उनके बिजनेस में उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. नौकरी में कार्यरत लोगों के सहयोगी यदि कोई राजनीति करें, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इसका आपके प्रमोशन पर असर पड़ सकता है. आपको अपने बांस द्वारा सौंपे गए किसी काम को समय से करके देना होगा. विद्यार्थी इस सप्ताह अपने कंसंट्रेशन को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि उसके मन स्थिर न रहने से उनकी पढ़ाई में बडी बाधा आएगी. आपको इस समय में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा, इसलिए कोई बदलाव न करें. इस समय में आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा.
मीन– यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा, क्योंकि प्रेम जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते की कमियों को दूर करके और रिश्ते को बेहतर बनाएंगे, जिससे दोनों के बीच खुशियां रहेगी. गृहस्थ जीवन में कुछ लड़ाई झगड़े के कारण टेंशन तो रहेगी, लेकिन आप उसको इतनी अहमियत नहीं देंगे. इस सप्ताह धन को लेकर कोई कमी तो नहीं रहेगी, लेकिन आपके फालतू खर्चों को लेकर आपको समस्याएं आएंगी और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना है. व्यापार कर रहे लोग इस सप्ताह जल्दबाजी के कारण किसी नई टेंशन में आ सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है. नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों में कोई ढील ना दें. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी टेंशन को अपने पढ़ाई से दूर रखना होगा ताकि उनकी पढ़ाई पर पूरा फोकस रह सके और आपको नौकरी को लेकर कोई कोचिंग भी करने में सफलता मिलेगी. आपकी सेहत इस सप्ताह अच्छी रहेगी, क्योंकि यदि आप समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उनमें काफी हद तक राहत होगी और कोई छोटी-मोटी समस्या तो आएगी, लेकिन वह आसानी से दूर होती दिख रही है.


