Thursday, April 16, 2026

 16 जनवरी 2025: घने कोहरे-शीतलहर से कब मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, जानिए यूपी-राजस्थान का हाल

Share

दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ऐसे में घने कोहरे और लो विजिबिलिटी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान सामान्य से नीचे है। ट्रेन और बस सेवाएं देरी से चल रही हैं, फ्लाइट्स भी प्रभावित हैं। जानिए, जम्मू-कश्मीर से लेकर यूपी-राजस्थान में कहां कैसा है मौसम।

नई दिल्ली: समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का असर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। ऐसे में सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राजस्थान में बारिश और ओले पड़ सकते हैं। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी है। केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में ‘कल्लाक्कडल’ की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहरदिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हो रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कोहरे से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रेनें लेट चल रही हैं और सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं।

IMD ने जारी किया येलो अलर्टदिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी घना कोहरा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सर्द हवाएं भी गलन को बढ़ा रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। गुरुवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

Read more

Local News