Sunday, June 14, 2026

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में चुने जाने की वजह से अंडर-19 टीम में नहीं चुना गया है.

Share

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने गुरुवार को अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है. जो अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी. जहां वो तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेंगे. ये सीरीज 4 जुलाई, 2026 को हंबनटोटा में शुरू होगी.

बोर्ड ने मध्य प्रदेश के यशवर्धन सिंह चौहान को टीम का कप्तान और लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान बनाया गया है. इस अंडर-19 स्क्वाड की खास बात ये है कि इसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना गया है, क्योंकि वो अब इंडिया ए के लिए खेलने लगे हैं.

इसके अलावा अंडर-19 वनडे स्क्वाड में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को शामिल किया गया है. 17 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अन्वय को घरेलू एज-ग्रुप क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है.

एक दिवसीय टीम में विकेटकीपर रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ होंगे जबकि बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए विकेटकीपिंग के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को चुना गया है.

यह चयन अन्वय द्रविड़ के शुरुआती करियर में एक अहम कदम है. उनके बड़े भाई समित पहले अंडर-19 क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. भारतीय अंडर-19 टीम जून के आखिर में श्रीलंका के लिए रवाना होगी. वन-डे मैचों के बाद कई दिनों वाले रेड-बॉल मैच खेले जाएंगे, जिनके लिए एक अलग टीम चुनी गई है.

भारत की अंडर-19 वनडे टीम
यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद.

भारत अंडर-19 बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम
यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्य परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट.

Read more

Local News