Wednesday, July 1, 2026

13 July से शनि देव हो रहे हैं वक्री, जानिए किस राशि के जातकों को रहना है सावधान

Share

न्याय के देवता और कर्मों के कारक शनिदेव 13 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वह 28 नवंबर 2025 तक यानी 138 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे। लिहाजा, वह जो भी फल देंगे, वह बहुत तेजी से देंगे और बहुत ज्यादा मात्रा में देंगे। जानिए किन राशियों के जातक रहें सावधान।

 जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो उसकी फल देने की क्षमता बढ़ जाती है। वह अच्छा फल देगा या बुरा फल, यह इस बात पर निर्भर करता है कि अपने पूर्व कर्म कैसे किए हैं। शनि देव बहुत ही कठोर पीड़ा देने वाले, दुख देने वाले, अवसाद देने वाले ग्रह हैं।

वह कर्मों का सही-सही फल देने वाले ग्रह हैं। लिहाजा, शनि के वक्री होने से आपको समझना चाहिए कि आप वह आपके कर्मों का सारा चिट्ठा खोलेंगे। यदि आपने मेहनत और ईमानदारी से, लगन से काम किया था और आप उसका फल नहीं मिला, तो अब समय आ गया है कि एक झटके में आप बहुत आगे बढ़ जाएंगे।

यदि आपने समय पर काम नहीं किया। चीजों को बिना मतलब लटका कर रखा। दूसरों को परेशान किया है, तो आपके जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शनि के इस गोचर से जानते हैं कि किन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और क्या कुछ सामान्य तौर पर उतार-चढ़ाव वो देख सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में हो सकती है समस्या


मेष राशि से 12वें स्थान पर यानी मीन में शनि वक्री होने वाले हैं। 138 दिनों के लिए ऐसे में मेष राशि को स्वास्थ्य समस्याएं, खर्चों का बढ़ना, कोर्ट-कचहरी जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पद-प्रतिष्ठा का हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर उसके 10वें भाव में होने जा रहा है। लिहाजा, उनके करियर में समस्या पैदा हो सकती है। व्यापारी वर्ग को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी सामने आ सकती है। पद-प्रतिष्ठा का नुकसान हो सकता है।

करियर में हो सकती है परेशानी

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि के वक्री होने से नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। प्रतिस्पर्धा को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव की स्थितियां बन सकती हैं। करियर में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। बीमारियों से बचाव के लिए अपना विशेष ध्यान रखें।

बीमारियों से हो सकते हैं परेशान 

मीन राशि में ही शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। लिहाजा, विशेष रूप से मीन राशि वालों के लिए यह गोचर महत्वपूर्ण रहेगा। पूर्व में यदि आपने अपने कार्यों में ईमानदारी नहीं बरती होगी, तो इस गोचर के दौरान कई तरह की परेशानियांं आ सकती हैं। बीमारियों पर खर्च बढ़ सकता है, सामान्य रूप से भी खर्चा बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Read more

Local News