Wednesday, June 10, 2026

12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, उसी के साथियों ने की दरिंदगी, शरद पवार गुट का ऑफिस खाली कराकर प्रशासन ने सड़क पर रखा सामान

Share

बिहार सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को अब ये अधिकार दे दिया है कि पुलिस सड़क पर चलने वाली गाड़ियों का पेपर चेक कर सकती है। सारण में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी लड़की के इंस्टाग्राम फेंड हैं।

सारण से हैवानियत का मामला सामने आया है। 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इस घटना अंजाम देने वाले तीनों उस लड़की के इंस्टाग्राम फ्रेंड थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीपी शरद पवार का पटना स्थित प्रदेश ऑफिस को जिला प्रशासन ने खाली करा दिया है। प्रशासन ने ऑफिस खाली कराने के बाद सामान को सड़क पर रख दिया है। प्रशासन ने ये कार्रवाई पार्टी के प्रदेश स्तर का दर्जा छिनने की वजह से की है।

बिहार सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को बड़ी पावर दे दी है। अब से सड़कों पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी के पेपर जांच कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपके गाड़ी का पेपर ठीक है तो फिर आपको कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर आपकी गाड़ी के पेपर वैध नहीं है तो गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग ने 700 बीएलएस एंबुलेंस और 57 शव वाहन जनता की सेवा के लिए दी है। नियम के अनुसार एक लाख की आबादी पर बीएलएस और पांच लाख की आबादी पर एएलएस का प्रावधान है। वहीं बिहार में अब जाकर स्थिति ठीक हुई है।

Read more

Local News