Saturday, July 18, 2026

11, 12 और 13 मार्च को झारखंड के रास्ते बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम-टेबल

Share

 रंगों के त्योहार होली में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ और पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन झारखंड के रास्ते चलेगी.

होली का त्योहार आ रहा है. रंगों के इस पर्व में झारखंड से बड़ी संख्या में लोग बिहार और छत्तीसगढ़ जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने झारखंड के रास्ते बिहार से छत्तीसगढ़ के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. ट्रेन संख्या 08897/08898 रांची के रास्ते गोंदिया से पटना और पटना से गोंदिया के बीच चलेगी. 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 11 मार्च 2025 और 12 मार्च 2025 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी.

गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी

  • गोंदिया से प्रस्थान 11:00 बजे
  • रायपुर आगमन 14:00 बजे
  • रायपुर से प्रस्थान 14:05 बजे
  • राउरकेला आगमन 22:15 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान 22:23 बजे
  • हटिया आगमन 01:30 बजे
  • हटिया से प्रस्थान 01:35 बजे
  • रांची आगमन 01:50 बजे
  • रांची से प्रस्थान 01:55 बजे
  • मूरी आगमन 03:00 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 03:02 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:00 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 04:05 बजे
  • गोमो आगमन 04:50 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 04:55 बजे
  • कोडरमा आगमन 06:05 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 06:07 बजे
  • गया आगमन 07:50 बजे
  • गया से प्रस्थान 08:20 बजे
  • पटना आगमन 11:00 बजे

12 और 13 मार्च को पटना से गोंदिया के लिए चलेगी ट्रेन

पटना से गोंदिया के लिए ट्रेन संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते 12 मार्च 2025 और 13 मार्च 2025 को पटना से प्रस्थान करेगी.

  • पटना से प्रस्थान 12:30 बजे
  • गया आगमन 14:20 बजे
  • गया से प्रस्थान 14:40 बजे
  • कोडरमा आगमन 15:58 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 16:00 बजे
  • गोमो आगमन 18:00 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 18:05 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:00 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 19:05 बजे
  • मूरी आगमन 20:10 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 20:12 बजे
  • रांची आगमन 21:30 बजे
  • रांची से प्रस्थान 21:35 बजे
  • हटिया आगमन 21:50 बजे
  • हटिया से प्रस्थान 21:55 बजे
  • राउरकेला आगमन 01:00 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान 01:08 बजे
  • रायपुर आगमन 10:15 बजे
  • रायपुर से प्रस्थान 10:20 बजे
  • गोंदिया आगमन 14:30 बजे

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन में होंगे कुल 23 कोच

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, सेकेंड क्लास स्लीपर के 9 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित 3-टियर संयुक्त कोच के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच समेत कुल 23 कोच होंगे.

Read more

Local News