Sunday, June 21, 2026

है जवानी तो इश्क होना है वरुण धवन के करियर की पूअर फिल्मों में से एक साबित हुई है.

Share

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है. बीती 5 जून को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना पैसा कमाया है, अभी इसका ऑफिशियल आंकड़ा तो नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क ने फिल्म की पहली दिन की कमाई का अनुमानित आंकड़ा पेश कर दिया है. चलिए जानते हैं. वरुण धवन की नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन क्या कारनामा किया है.

है जवानी तो इश्क होना है डे 1 कलेक्शन

सैकनिल्क की मानें तो वरुण धवन की फिल्म ने देशभर में 9081 शोज से पहले दिन 7.50 करोड रुपये की कमाई की है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस घरेलू कलेक्शन 9.00 करोड़ रुपये है. वहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 2 करोड़ रुपये की कमाई की और इससे फिल्म वर्ल्डवाइड ग्राॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये का हो गया है. है जवानी तो इश्क होना है वरुण धवन की पहले ही दिन लो परफॉर्मेंस फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की ऑक्यूपेंसी रेट की बात करें तो हिंदी 2 डी में मॉर्निंग शो में 9 फीसदी, ऑफ्टरनून में 19.23 फीसदी, इवनिंग में 21.92 फीसदी और नाइट शो में 30.46 फीसदी रेट दर्ज हुआ है. फिल्म का ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रेट 20.15 फीसदी का रहा है.

वरुण धवन की टॉप ओपनिंग फिल्में

बॉर्डर 2- 35 करोड़ रुपये

कलंक- 21.60 करोड़ रुपये

जुड़वां 2- 16.10 करोड़ रुपये

एबीसीडी 2- 14.30 करोड़ रुपये

बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 12.25 करोड़ रुपये

बेबी जॉन- 11.25 करोड़ रुपये

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 10.11 करोड़ रुपये

बता दें, फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है. यह उनकी आखिरी फिल्म है. फिल्म में मनीष पॉल अली असगर, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे और राकेश बेदी अहम रोल में हैं. फिल्म के निर्माता टिप्स फिल्म्स कंपनी के मालिक रमेश तौरानी हैं.

Read more

Local News