Sunday, June 14, 2026

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की है.

Share

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तीसरे दिन मेकर्स को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि वरुण धवन की इस कॉमेडी फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी बढ़त दिखाई है. धीमी शुरुआत और शनिवार को थोड़ी गिरावट के बाद, फिल्म ने रविवार को वापसी की, जिससे ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन ठीक-ठाक रहा. भले ही फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हों और सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई हो, फिर भी दर्शक फिल्म के हल्के-फुल्के मनोरंजन का आनंद लेने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंचे.

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद, वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रफ्तार बढ़ती दिख रही है. रविवार को इसकी कमाई में शनिवार के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

मेकर्स के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 10.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे दिन मामूली बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 10.74 करोड़ रुपये की कमाई की. दो दिनों की गिरावट के बाद रविवार, 7 जून को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और बीते दो दिनों की अपेक्षा बेहतर परफॉर्म किया.

मेकर्स सोमवार, 8 जून को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के कलेक्शन का अपडेट साझा किया है. मेकर्स के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस का 10.76 करोड़ रुपये का योगदान रहा है. वहीं, ओवरसीज से इसने 2.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है और डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राकेश बेदी, चंकी पांडे और मनीष पॉल अहम सपोर्टिंग रोल में हैं, साथ ही जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मनोज पाहवा, कृति सेनन और वरुण सूद ने कैमियो रोल किए हैं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म पेद्दी और बॉबी देओल की फिल्म बंदर से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. ‘पेद्दी’, वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से एक दिन पहले रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई. राम चरण की यह फिल्म तीन दिनों में दुनियाभर में 236.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.

Read more

Local News