Wednesday, April 29, 2026

हाल ही में पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप लगने का दावा किया था.

Share

भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी इन दिनों आईपीएल में अपने बैट से धूम मचा रहे हैं. वो क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में, जहां विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, टॉप स्कोरर की लिस्ट में सबसे ऊपर है. इससे पता चलता है ये बल्लेबाज इतनी कम उम्र में ही कितने टॉप क्लास की बल्लेबाजी कर रहा. आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए 9 मैच में वो 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुका है. जिसमें दो 15 गेंदों में फिफ्टी और एक 36 गेंदों में सेंचुरी शामिल है.

इस उम्र में ये खिलाड़ी बुमराह, कमिंस, हेजलवुड और बोल्ट जैसे तेज गेंदबाजों को छक्के मारने से भी नहीं डरता है. इस वजह से वर्ल्ड क्रिकेट हैरान है और इसके बारे में बात करने पर मजबूर है. हाल ही में पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने मजाकिया अंदाज में यह सुझाव दिया कि हो सकता है कि यह युवा खिलाड़ी अपने बैट में AI चिप का इस्तेमाल कर रहा हो ताकि वह इतनी जोरदार हिटिंग कर सके.

पाक एक्सपर्ट ने वैभव के बारे में क्या कहा?
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जरा सोचिए, यह लड़का आखिर है क्या? इसके बैट की जांच होनी चाहिए. जैसे WADA (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) डोप टेस्ट करती है, वैसे ही इसे भी किसी लैब में भेजा जाना चाहिए. हो सकता है कि इसने अपने बैट में AI चिप का इस्तेमाल किया हो. यह तो अविश्वसनीय है. क्या जबरदस्त खिलाड़ी है,’

पाक एक्सपर्ट ने आगे कहा, ‘जब आप 18 साल के होते हैं, तब आपके शरीर में मांसपेशियां, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनते हैं. लेकिन यह लड़का तो अभी सिर्फ 16 साल का है. इसका जन्म तब हुआ था जब विराट कोहली एक विश्व चैंपियन थे. इसके खेल में जितनी तकनीक है, उतनी शायद ताकत नहीं है. यह एक ‘रिस्टी’ (कलाई का इस्तेमाल करने वाला) खिलाड़ी है, इसके अलावा, अगर आप इसके ‘आर्क’ (बैट घुमाने के दायरे) को देखें, तो यह पूरे 360 डिग्री के दायरे का इस्तेमाल करता है.’

आइसलैंड क्रिकेट ने किया ट्रोल
पाकिस्तान एक्सपर्ट द्वारा वैभव के बैट में AI चिप के लगने का दावा करने वाली बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिसके बाद यूजर्स पाकिस्तान को ट्रोल करने लगे. इसी क्रम में आइसलैंड क्रिकेट ने भी उस पर पाकिस्तान को ट्रोल किया है. आइसलैंड क्रिकेट के अपने एक्स पर लिखा, ‘हम वे AI चिप्स कहां से खरीद सकते हैं जिनका इस्तेमाल वैभव सूर्यवंशी अपने बैट में करते हैं? मैं अपने उन संघर्ष कर रहे बल्लेबाजों की ओर से पूछ रहा हूं जो अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते हैं.’

कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कह दिया कि सूर्यवंशी की टेक्नोलॉजी शायद इस ग्रह की नहीं है, जबकि एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि ये चिप्स उसी जगह से आई हैं जहां से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और पंजाब किंग्स के मौजूदा कोच रिकी पोंटिंग को कथित तौर पर अपने बल्ले में स्प्रिंग मिली थी.

वैभव ने भी दिया जवाब
इस बीच वैभव का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. जब उनसे पूछा गया कि बैट में तुम्हारे AI चिप है क्या? जिसपर वैभव ने जवाब दिया कि भगवान ने लगा कर दिया है, ऊपर ही भगवान ने बोल की बैट में कुछ लगा कर दे रहा हूं, उसी से खेलना.

Read more

Local News