Sunday, June 21, 2026

हारी हुई बाजी जीताने वाले आशुतोष शर्मा को आया गब्बर का फोन, मैच के बाद बोली ये बड़ी बात

Share

DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 66 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को हारा हुआ मैच जिता दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हारा हुआ मैच जीतकर 18 वें सीजन के अभियान की शानदार शुरुआत की. 24 मार्च को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में अनकैप्ड आशुतोष शर्मा और डेब्यू करने वाले विप्रज निगम ने अपने दम पर मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में डीसी ने अनकैप्ड आशुतोष को 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.

आशुतोष ने दो प्रतिशत जीत की संभावना को 100 प्रतिशत में बदल दिया
210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स एक समय 65 रन पर अपने 5 विकेट खो दिया था जहां से उनकी जीत की संभावना दो प्रतिशत रह गई थी, वहां से आशुतोष शर्मा 31 गेंदों पर 66 रन और विप्रज निगम 15 गेंदों पर 39 रनों की बदौलत जीत की संभावना को 100 प्रतिशत में बदल दिया. 26 वर्षीय आशुतोष को मुकेश कुमार की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भेजा गया था, और इस फैसले को उन्होंने सही साबित किया. 15वें ओवर की समाप्ति तक आशुतोष 20 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में उन्होंने एलएसजी की गेंदबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया और अपने अगले 46 रन सिर्फ 11 गेंदों पर बना लिए.

अंतिम ओवर में ऋषभ पंत से हुई भारी चूक
अंतिम ओवर में दिल्ली को छह रन की जरूरत थी, तब दिल्ली के पास सिर्फ एक विकेट बचा था, स्ट्राइक पर मोहित शर्मा थे और पहली ही गेंद पर बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने मोहित लगभग अउट ही कर दिया था लेकिन पंत गेंद कलेक्ट नहीं कर सके और एक आसान सी स्टंपिंग मिस कर दी, दूसरी गेंद पर मोहित सिंगल लेने में कामयाब रहे और आशुतोष को स्ट्राइक दे दी, उन्होंने एक शॉट सीधे स्टैंड में मारा और दिल्ली कैपिटल्स की जीत पक्की कर दी.

हारी हुई बाजी जीताने वाले आशुतोष शर्मा

आशुतोष ने मैच के बाद बोली ये बड़ी बात
मैच जिताने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले आशुतोष शर्मा ने कहा कि ‘मैंने पिछले साल से सीखा है, क्योंकि कुछ खेल ऐसे थे जहां मैं खेल खत्म नहीं कर सका, इसलिए मैं घरेलू क्रिकेट में भी खेल खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. मुझे खुद पर बहुत विश्वास है कि अगर मैं आखिरी ओवर और आखिरी गेंद तक खेलता हूं, तो कुछ भी हो सकता है. आपको बस शांत रहना है, विश्वास रखना है और सोचना है कि आप कौन से शॉट खेल सकते हैं, जिसका आपने अभ्यास किया है, इसलिए मैंने आज यही किया.

आशुतोष ने अपना पुरस्कार शिखर धवन को समर्पित किया
आशुतोष ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अपने गुरु, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को समर्पित किया. बता दें कि आशुतोष शर्मा ने आईपीएल 2024 से पहले पंजाब किंग्स के साथ प्री-सीजन कैंप में शिखर धवन से पहली बार मुलाकात की. उनके नजरिए से प्रभावित होकर धवन ने आशुतोष को अपना बल्ला उपहार में दिया, जो आशुतोष के लिए एक यादगार तोहफा था.

आशुतोष शर्मा को शिखर धवन का आया फोन
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जाते समय, आशुतोष को धवन के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने बधाई संदेशों के लिए उनका धन्यवाद किया. कैपिटल्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में आशुतोष ने कहा, ‘वह वास्तव में खुश थे, लव यू पाजी.’

Read more

Local News