
झारखण्ड न्यूज़ : शिक्षिका की मौत, करणपुरा महाविद्यालय के पास हुआ हादसा, मुआवजे के लिए 22 घंटे सड़क जाम, (बड़कागांव)हजारीबाग, टंडवा रोड स्थित करणपुरा महाविद्यालय बड़कागांव गेट के समीप हाईवे की चपेट में आने से सहायक शिक्षिका की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। शिक्षिका प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सिरकी के चेतलाल महतो की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में पहचान की गई है।घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा बड़कागांव -टंडवा पद को जाम कर दिया गया।बिना नंबर के हाईवे गाड़ी को ग्रामीण ने पकड़ लिया।शांति देवी ग्राम सीकरी स्थित ऊपर मोहड़र ऊतकक्रीम प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी।वह महदीकरा गांव के दशकर्मा कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने घर आ रही थी।इसी बीच करणपुरा महाविद्यालय के समीप पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी,इसी मोटरसाइकिल पर सहायक शिक्षिका सवार थी।जो सड़क पर गिरते ही हाईवे का चक्का माथे पर लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शिक्षिका अपने पीछे पति सहित एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई है । घटना को लेकर आक्रोर्षित ग्रामीणों ने बड़कागांव टंडवा- रोड को शनिवार शाम 7:00 बजे से रविवार शाम 4:00 बजे शाम तक जाम कर गया, घटना को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत होते हुए मौके पर उपस्थित बीडीऒ व सीओ से बातचीत कर मामले का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया। जिसके बाद मृतक के आश्रित को ₹500000 देने की बात हुई। जिसमें ढाई लाख रुपये मृतक के आश्रित को गाड़ी मालिक द्वारा दिया गया। शेष भुगतान चेक द्वारा 8 जनवरी तक देने की बात कही गई है।साथ ही मृतक के दोनों बच्चे की पढ़ाई के लिए झारखंड सरकार के प्रावधान के अनुसार पढ़ाई का खर्चा प्रत्येक बच्चे को प्रतिमा 4000 दिया जाएगा।सरकार की ओर मृतक के परिवार को सरकार की ओर से ₹100000 तुरंत कागजात जमा करने के बाद दिया जाएगा।बड़कागांव अंचल अधिकारी के द्वारा कंपनी में नौकरी हेतु पत्र प्रेषित कर सहयोग करेंगे। ग्रामीण द्वारा सड़क मार्ग में सुबह 6:00 से रात्रि 9:00 बजे तक नो एंट्री का शक्ति से पालन करने पर जोर दिया।
जिसमें प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि नो एंट्री हेतु हम जिला प्रशासन को पत्र निर्गत कर रहे हैं।जल्दी इस पर पहल किया जाएगा और नो एंट्री का सख्ती से पालन किया जाएगा। तत्पश्चात शव को प्रशासन अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी बड़कागांव अंचल अधिकारी मनोज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल,शिवलाल महतो, मुखिया रंजीत महतो,बालेश्वर महतो, नागेश्वर कुमार,कमलेश्वर महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।


