Wednesday, June 10, 2026

हरिद्वार लक्सर क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार ने मलेशिया में आयोजित सेकंड एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में कमाल किया है.

Share

लक्सर(उत्तराखंड): हरिद्वार लक्सर क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार ने मलेशिया में आयोजित सेकंड एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में कमाल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है.

बता दें दोनों दिव्यांग खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में सेकंड एशियन इंटरनेशनल पर थ्रो बॉल चैंपियनशिप में चयन हुआ था. लक्सर तहसील क्षेत्र के दाबकी कला गांव निवासी डॉक्टर जितेंद्र कुमार के पुत्र दिग्विजय सिंह को रेस का शौक है. कार और बाइक रेसिंग के अलावा दूसरी खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा करने वाले दिग्विजय सिंह अनेक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं. लक्सर तहसील क्षेत्र के ही भारू वाला गांव निवासी पीतांबर सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार का पूर्व में 13 फरवरी से 18 फरवरी तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित इंडोनेशिया इंटरनेशनल पैरा थ्रो बाल टूर्नामेंट में इनका चयन हुआ.

जहां दोनों खिलाड़ियों ने टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते थे. इसके बाद 1 से 5 जून तक मलेशिया के कुआंलालमपुर में आयोजित होने वाली सेकंड एशियन इंटरनेशनल बाल चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ. दिग्विजय सिंह ने बताया पहले मैच में बांग्लादेश के साथ कांटे की टक्कर हुई. भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर विजय प्राप्त की इसके बाद भूटान मलेशिया इंडोनेशिया और श्रीलंका के साथ मैच होने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची. कांस्य पदक जीतने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक खानपुर विधायक उमेश कुमार और लक्सर विधायक मोहम्मद शाहजाद ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी.

बता दें इससे पूर्व 2020 में दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘गमबाल इंडिया 2020’ की रैली में हिस्सा लिया था. जिसमें उन्होंने कन्याकुमारी से आगरा तक की 3 हजार किलोमीटर की दूरी महज 58 घंटे में पूरी की थी. जबकि, इस दूरी की तय समय सीमा 60 घंटे की थी.इसके अलावा साल 2021 में गुजरात के कोटेश्वर धाम से अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव काहो तक 4 हजार किलोमीटर की कार रेस को दिग्विजय ने 76 घंटे के भीतर पूरा किया था. दिग्विजय के इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था.

इसके बाद पहले 5-6 मार्च 2022 को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित मालवा मोटर स्पोर्ट्स क्लब (कार रेस) में दिग्विजय सिंह ने 1200 सीसी की डीजल इंजर कार से 4 मिनट 58 सेकंड में रेस पूरी की थी और पहला स्थान हासिल किया था. इस उपलब्धि को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ दर्ज किया गया है.

Read more

Local News