रांची: हटिया से पुरी जाने वाली ट्रेन संख्या 18451 तपस्विनी एक्सप्रेस के परिचालन समय में सोमवार को आंशिक बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, लिंक रेक के देर से पहुंचने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो पाएगी।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन सामान्य दिनों में दोपहर 2:30 बजे हटिया स्टेशन से पुरी के लिए प्रस्थान करती है। लेकिन सोमवार, 13 जुलाई को इसके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन करीब तीन घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 5:45 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की वर्तमान स्थिति और अपडेटेड समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


