Friday, July 10, 2026

स्वजन के सामने बच्चे का अपहरण, सदमे से दादा की मौत

Share

कटिहार के चकला मौलानगर पंचायत में एक छह वर्षीय मासूम कृष्ण कुमार यादव का नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने स्कॉर्पियो से अपहरण कर लिया। इस सदमे से मासूम के 77 वर्षीय चचेरे दादा बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह की है। 

कटिहार; पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत में आपसी विवाद में एक छह वर्षीय मासूम कृष्ण कुमार यादव का स्वजनों के सामने से अपहरण कर लिया गया। इस सदमे से मासूम के चचेरे दादा बैजनाथ यादव (77) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रविवार सुबह की है। अपहृत मासूम के पिता संजय यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो से पहुंचे नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने पहले बच्चे के चाचा सीताराम यादव को रिवाल्वर की नोंक पर ले लिया। इसके बाद दरवाजे पर खेल रहे मासूम को जबरन उठाकर फरार हो गए।

स्वजनों ने पड़ोसी कृपाली यादव और उनकी पत्नी और पुत्र पर अपहरण करवाने का आरोप लगाया है। बताया कि दोनों पक्ष के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। इसे लेकर शनिवार देर रात दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी।

घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बच्चे की बरामदगी और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

-विवेक कुमार, थानाध्यक्ष पोठिया

Read more

Local News