Thursday, April 23, 2026

स्टेशन रोड के होटल के कमरे से युवक का मिला शव

Share

झारखंड न्यूज़ :रांची स्टेशन रोड स्थित होटल होराज के एक कमरे से एक युवक का फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान दानिश इस्लाम (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह एक युवती के साथ कमरे में रुका हुआ था।

मृतक मूलरूप से सिमडेगा के बानो का रहने वाला था। रांची में कुछ दिनों से रहकर जिंस फैक्ट्री में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, दानिश और युवती के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 31 दिसंबर को युवती को दानिश ने रांची बुलाया था। इसके बाद छह जनवरी को दोनों होटल में ठहरे थे। इस दौरान दोनों ही काम की तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दानिश छह जनवरी को एक युवती के साथ होटल में रुका था। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में थी। जब बाहर निकली तो देखा कि दानिश डुपट्टा में पंखा में फंदा लगाकर लटका हुआ है। इसके बाद वह शोर मचायी। आवाज सुनकर होटलकर्मी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया। मगर, उस वक्त तक दानिश की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने युवती को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में दानिश के पिता सरवर सज्जाद के बयान पर पुत्र की प्रेमिका, होटल मालिक समेत कर्मियों के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

प्रेमिका, होटल मालिक समेत अन्य पर केस

पिता सरवर ने आवेदन में कहा कि मंगलवार की शाम उन्हें पुत्र की खुदकुशी की सूचना मिली। वे परिवार के साथ रात आठ बजे स्टेशन रोड स्थित होटल पहुंचे। देखा कि कमरा नंबर-303 में उनके पुत्र की शव बेड पर पड़ा था। पूछताछ करने पर पता चला कि उनका पुत्र होटल में एक लड़‌की के साथ ठहरा था। पिता ने आवेदन में आशंका जतायी है कि उनके पुत्र को आत्महत्या करने के लिए होटल मालिक और कर्मियों ने उकसाया है। आवेदन में पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

Read more

Local News