पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या किस शूटर ने की. क्या सुपारी देकर हत्या करवायी गयी. पुलिस ने जेल में बंद किस अपराधी से की पूछताछ. जानिए अबतक क्या सामने आया…
पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या शुक्रवार की देर रात को गोली मारकर कर दी गयी.कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है. 100 के करीब सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं. पुलिस का दावा है कि कई अहम सुराग उनके हाथ लग चुके हैं. पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा जल्द करेगी. पुलिस का दावा है कि शूटर की पहचान भी हो गयी है.
कौन था शूटर, जिसने खेमका को मारी गोली?
गोपाल खेमका को गोली मारने वाला शूटर कौन था, उनकी हत्या करवाने की वजह क्या थी. किसके इशारे पर यह हत्या की गयी. पुलिस इन सभी हकीकत का खुलासा करेगी. लेकिन जानकारी मिल रही है कि गोपाल खेमका को विजय नाम के शूटर ने गोली मारी थी. इस अपराधी पर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में हत्या का भी केस दर्ज है और इस मामले में वह फरार चल रहा है. वह पहले किसी और गैंग का सदस्य था लेकिन अब दूसरे गैंग में शामिल हो चुका है.


