Wednesday, July 1, 2026

सावन 2025, जो 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा, इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे.

Share

 हिन्दू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है, इसलिए सावन के दौरान उनके भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की भक्ति से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं और शिवजी की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है. इस बार का सावन महीना न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है.

इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा. इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, तो कुछ ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे. ज्योतिषाचार्य आदित्य झा के अनुसार, इन बदलावों का प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों पर अत्यंत शुभ रहेगा, जिससे इन राशियों के जातकों को धन, समृद्धि और करियर में विशेष लाभ होने की संभावना है.

ग्रहों का गोचर और उसका प्रभाव

  • शुक्र ग्रह वृषभ राशि छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा.
  • मंगल सिंह राशि से कन्या राशि में जाएगा.
  • सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेगा.
  • इसके साथ ही बुध और शनि ग्रह अपनी उल्टी चाल (वक्री) में होंगे.
  • इन ग्रहों के प्रभाव से तीन राशियों के लिए विशेष शुभ फल आने की संभावना है.
  • तीन विशेष राशियां जिन पर सावन में पड़ेगा शुभ प्रभाव

1. वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सावन का महीना अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस अवधि में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और घर में शुभ अवसर आएंगे. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा करने का योग बन रहा है. अचानक धन लाभ होने की संभावना भी प्रबल है. नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी, और जमीन या मकान खरीदने में भी अच्छा लाभ मिलेगा.

2. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी. नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे, और निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं. शादीशुदा जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

3. कुंभ राशि
कुंभ राशि के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. कार्य से जुड़ी यात्राएं लाभकारी होंगी. नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय शुभ है. साथ ही, पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है. धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी.

ज्योतिषाचार्य आदित्य झा का विश्लेषण
दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आदित्य झा ने बताया कि सावन के इस विशेष महीने में ग्रहों के प्रभाव से यह तीनों राशियां आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक रूप से मजबूत होंगी. उन्होंने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से न केवल आध्यात्मिक लाभ होता है, बल्कि ग्रहों की स्थिति भी शुभ होती है, जिससे जीवन में खुशहाली आती है.

उन्होंने कहा, “सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है और इस दौरान की गई पूजा से ग्रह दोषों का निवारण होता है. साथ ही जो राशियां इस बार विशेष रूप से लाभान्वित होंगी, उनके लिए यह समय निवेश, करियर और पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा.”

सावन में करें ये उपाय

  • सोमवार के दिन उपवास रखना और रुद्राभिषेक करना.
  • बिल्वपत्र अर्पित करना.
  • शिव मंत्रों का जाप और ध्यान लगाना.
  • धार्मिक स्थानों पर दान देना.

Read more

Local News