Thursday, April 23, 2026

सहकारी समिति में फर्जी तरीके से प्लाॅट आवंटन पर सचिव समेत 15 लोगों पर रिपोर्ट

Share

आवास विकास परिषद लखनऊ ने सहकारी समिति में फर्जी तरीके से प्लाॅट आवंटन प्रकरण की जांच कराई थी। मामले में सचिव समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आवास विकास सहकारी समिति कानपुर के सचिव के साठगांठ कर फर्जी तरीके से 14 लोगों को प्लाॅट आवंटित करने का मामला सामने आया है। प्लाॅट आवंटन की जांच आवास विकास परिषद मुख्यालय लखनऊ ने कराई थी। जांच में आवंटन घोटाला सामने आने पर परिषद के एक अधिकारी की तरफ से पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया था।

सीपी के आदेश पर सेनपश्चिम पारा थाने में आवास विकास समिति कानपुर के सचिव भगवान दास दीक्षित समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी सचिव भगवान दास दीक्षित की मौत भी हो चुकी है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
1-रामपुर पीएसी रोड श्यामनगर निवासी आवास विकास सचिव भगवान दास दीक्षित
2-फतेहपुर बिंदकी निवासी नूतन शुक्ला
3-हंसपुरम आवास विकास निवासी प्रदीप मिश्रा
4-बड़गांव पूरे मुहीबशाह अमेठी निवासी ऊषा सिंह
5-अंबेडकर नगर रूरा कानपुर देहात निवासी वंदना तिवारी
6-बर्रा 6 निवासी विनीत आर्या
7-सतरहुली घाटमपुर निवासी सरोज
8-अमरौधा भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी अंशू देवी
9-के ब्लाक यशोदा नगर निवासी जितेंद्र नाथ तिवारी
10-जाके ब्लाक यशोदा नगर निवासी एनके त्रिपाठी
11-गोपीनाथ पुरम शुक्लागंज उन्नाव निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह
12-इब्राहिमपुर नवाबाद सालेहपुर फतेहपुर निवासी सर्वेश कुमार
13-सीहू रार घाटमपुर निवासी उर्मिला मिश्रा
14- सी ब्लाक हरी मस्जिद बर्रा 6 निवासी महिपाल भारतीया
15-इब्राहिमपुर नवाबाद सालेहपुर फतेहपुर निवासी संजय कुमार

Read more

Local News