बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इसी साल 30 मार्च को अपने आगामी प्रोजेक्ट का एलान किया था. उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू से हाथ मिला है. अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है. टीम ने ‘सलमान खान वामशी पेडिपल्ली फिल्म’ की शूटिंग शुरू कर दी है.
बुधवार, 22 अप्रैल को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने सोशल मीडिया पर ‘सलमान खान वामशी पेडिपल्ली फिल्म’ की मुहूर्त सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.
मुहूर्त सेरेमनी का वीडियो शेयर करते हिए प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा है, ‘शुभ शुरुआत और एक जीवंत माहौल के साथ. इसी तरह हमने मुंबई में सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शुरुआत की. आपके लिए बेहतरीन मनोरंजन लाने के मिशन पर.’
इस वीडियो की शुरुआत में दिल राजू, वामशी और बाकी टीम मुंबई में सेट पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की एंट्री दिखाई जाती है, जो ब्लैक कलर के जंपसूट में नजर आती हैं.
उनके बाद दबंग स्टार सलमान खान सेट पर पहुंचते हैं. वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं. टीम से मिलने के बाद वह सेट का जायजा लेते हैं और शूटिंग के लिए तैयार हो जाते हैं. वीडियो का अंत मुहूर्त शॉट के साथ होता है. इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से ही शुरू हो गई है.
30 मार्च 2026 प्रोडक्शन हाउस ने सलमान खान और वामशी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ‘सलमान खान, एक ऐसा नाम जिसने दुनिया भर के दर्शकों को जश्न के अनगिनत पल दिए हैं. अब SVC63 के लिए हमारे अपने, सबसे प्यारे ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है. सलमान खान वामशी पेडिपल्ली फिल्म इस अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी… जो शानदार होगा.’
सलमान खान पहली बार नयनतारा और वामशी के साथ काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और दमदार कहानी होने की उम्मीद है.
सलमान से पहले वामशी ने जूनियर एनटीआर, नागार्जुन, प्रभास जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाई हैं. उनकी फिल्मोग्राफी में मुन्ना (प्रभास), बृंदावनम (जूनियर एनटीआर), येवडू (राम चरण और अल्लू अर्जुन), ऊपिरी (नागार्जुन और कार्थी), महर्षि (महेश बाबू) और वारिसु (विजय) जैसी फिल्में शामिल है.


