Thursday, July 2, 2026

सड़क दुघर्टना में जख्मी बच्चा की इलाज के दौरान मौत

Share

मुजफ्फरपुर बोचहां थाना के उनसर गांव के काली चौक के समीप हुई सड़क दुघर्टना में जख्मी बच्चा की मौत हो गई. मृतक स्थानीय सरोज साह का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन था. नौ सितंबर की दोपहर बाइक की ठोकर से जख्मी हुआ था. स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था. सर्जरी आईसीयू में भर्ती करके चिकित्सक इलाज कर रहे थे. हालांकि उसकी मौत हो गई. इधर, एसकेएमसीएच के बेटी सूचना पर एसकेएमसीएच पुलिस कैंप के जमादार दीपक कुमार सिंह ने डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा है. जमादार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बयान दर्ज कर संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी. उधर, परिवार के लोगों ने बताया है कि आर्यन घटना के दिन स्कूल गया था. लंच के समय खाना खाने घर आया था. खाना खाकर घर से स्कूल लौटने के दौरान बाइक सवार युवक ने तेजी व लापरवाही से ठोकर मारी, जिस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Table of contents [hide]

Read more

Local News