इस वर्ष की सावन शिवरात्रि ज्योतिषीय दृष्टि से एक अद्वितीय संयोग लेकर आई है. शिवरात्रि 23 जुलाई, दिन बुधवार को मनाई जाएगी. 24 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चंद्रमा, गुरु, शुक्र, सूर्य और बुध ऐसे योग बना रहे हैं, जो शिव भक्ति के साथ-साथ राशियों पर गहरा असर डालने वाले हैं. पिछले बार यह संयोग 2001 में बना था, और तब भी शिवरात्रि बुधवार को ही थी. इस वर्ष शुक्र वृषभ में, चंद्रमा और गुरु मिथुन में, और सूर्य-बुध एक साथ होने के कारण मालव्य, गजकेसरी और बुधादित्य जैसे शुभ योग बन रहे हैं.
राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
इन ग्रह स्थितियों का सर्वाधिक शुभ असर वृषभ, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और धनु राशियों पर देखा जाएगा. वृषभ राशि के जातकों को शुक्र के कारण मालव्य राजयोग का लाभ मिलेगा. यह योग धन, संपत्ति, सुंदरता और ऐश्वर्य से जुड़ा है. इस राशि के लोग इस दौरान आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे, अचल संपत्ति में निवेश करेंगे और पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतुलन पाएंगे.
- मिथुन राशि के लिए चंद्रमा और गुरु का संगम गजकेसरी योग बनाएगा. इस योग के कारण करियर में उन्नति, नौकरी में प्रमोशन और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपके नेतृत्व को सराहेंगे.
- बुधादित्य योग से चमकेगी कर्क राशि की किस्मत
इस बार कर्क राशि के जातकों को बुधादित्य योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा. बुध और सूर्य के एक साथ होने से इस योग में बुद्धिमत्ता, प्रशासनिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही परिवार के सहयोग से नया व्यवसाय या योजना भी सफल हो सकती है. - वृश्चिक राशि को मिलेगा भौतिक सुख और वैवाहिक आनंद
वृश्चिक राशि के लिए यह शिवरात्रि विशेष फलदायी साबित हो सकती है. मालव्य योग के कारण इस राशि वालों को वाहन सुख, भौतिक समृद्धि और दाम्पत्य जीवन में प्रेम मिलेगा. अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है और विवाहितों के रिश्ते और मजबूत बनेंगे. कला, संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है. - विदेश यात्रा और संतान सुख दे सकता है गजकेसरी योग
धनु राशि पर गुरु और चंद्रमा की सप्तम दृष्टि होने के कारण गजकेसरी योग का असर विशेष रूप से देखने को मिलेगा. इस योग से न केवल आर्थिक लाभ की संभावना बनती है, बल्कि उच्च पद और समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है. साथ ही विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं. जो दंपत्ति संतान की कामना कर रहे हैं, उनके लिए यह शिवरात्रि आशाजनक समाचार ला सकती है. - शिव भक्ति से मिलेगा दुगना फल
इन शुभ ग्रह योगों का लाभ उठाने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन श्रद्धा, संयम और नियमपूर्वक भगवान शिव की आराधना करें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें. महामृत्युंजय मंत्र या “ॐ नमः शिवाय” का जप करें. साथ ही, संभव हो तो उपवास रखें और जरूरतमंदों की मदद करें.
इस संयोग को न करें नजरअंदाज़
24 वर्षों में एक बार आने वाला यह शुभ संयोग न केवल धार्मिक, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है. इस बार के योगों से न केवल ग्रह दोषों की शांति होगी, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होगा, जो आपके जीवन के कई क्षेत्रों में नई गति भर सकता है.


