Sunday, June 21, 2026

 शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने ‘कॉकटेल 2’ को बॉलीवुड फैंस की वॉचलिस्ट में जगह दिला दी है.

Share

 शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने ‘कॉकटेल 2’ को बॉलीवुड फैंस की वॉचलिस्ट में जगह दिला दी है. सबसे ज्यादा चर्चा शाहिद और रश्मिका की पहली बार साथ आने वाली जोड़ी की हो रही है. उनकी नई जोड़ी ने पहले ही लोगों में उत्सुकता जगा दी है, खासकर उन दर्शकों में जिन्हें शानदार रोमांटिक फिल्में पसंद हैं. कृति के होने से फिल्म का स्टार पावर और बढ़ गया है. हालांकि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में दूसरे दिन ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई. लेकिन यह डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब रही.

  • ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी दमदार कहानी और साउंडट्रैक की वजह से लोगों के दिलों पर राज कर रही है. इसी वजह से फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है. मेकर्स ने पहले दिन की कमाई का आंकड़ा अपने फैंस के साथ साझा किया. मेकर्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने अपोनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था., जिसमें से इसने इंडिया में 16.64 करोड़ रुपये ग्रॉस और 14.1 करोड़ रुपये नेट का बिजनेस किया. ओवरसीज से इसने 7.36 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है.
  • ‘कॉकटेल’ अपने गानों, दोस्ती में टकराव और मॉडर्न रिश्तों के ड्रामा की वजह से यादगार बन गई थी. इसकी लोकप्रियता सिर्फ व ट्राएंगल पर ही नहीं, बल्कि शहर में रहने वाले युवा दर्शकों के लिए बनाए गए खास माहौल पर भी टिकी थी. इसी पुरानी याद की वजह से ‘कॉकटेल 2’ को पहले से ही फायदा मिल रहा है. इसमें रोमांस, इमोशनल, शानदार विज़ुअल्स और ऐसे साउंडट्रैक की उम्मीद करेंगे जो फिल्म के बाद भी लोगों को पसंद आए.
  • होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका बचपन का प्यार होता है. हालांकि उनके बीच गहरा रिश्ता है, लेकिन वे शादी की दिशा में अगला कदम उठाने को लेकर हिचकिचाते हैं.
  • बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने शनिवार को 10,245 शो के लिए 16.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और ओवरसीज पर 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही.

सिसिली में छुट्टियों के दौरान उनकी जिंदगी में एक मोड़ आता है, जहां वे दीया की करीबी दोस्त एली (कृति सेनन) से मिलते हैं. एली उन्हें अपने यात्रा के प्लान को छोड़कर उसके साथ समय बिताने के लिए मना लेती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सीन लव ट्रैंगल में बदल जाता है. फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने किया है.

Read more

Local News