Monday, September 14, 2026

शंखमोड़ और नवागढ़ में भक्तिभाव से हुई गणपति पूजा, 16 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम.

Share

गुमला: रायडीह प्रखंड क्षेत्र के शंखमोड़ मांझाटोली और नवागढ़ पतराटोली में गणपति पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। दोनों स्थानों पर पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

शंखमोड़ मांझाटोली में पुरोहित अरुण दास गोस्वामी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान पंडालों में भक्तिमय माहौल बना रहा।

16 सितंबर को होगा सांस्कृतिक आयोजन

शंखमोड़ मांझाटोली में गणपति पूजा के अवसर पर 16 सितंबर की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति से जुड़े अध्यक्ष रिषभ प्रसाद, सचिव संतोष दास, निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष निलेश कुमार झा, शेखर दास, शैलेश कुमार झा और मनीष कुमार झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Read more

Local News