
झारखंड न्यूज़: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी में बुधवार की सुबह 8:00 विस्थापितों के नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह (40 वर्ष) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने संतोष पर दिन दहाड़े आठ गोलियां बरसाई। गंभीर हालत में उन्हें रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आक्रोषित विस्थापितों ने
इधर घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोषित विस्थापितों ने भुरकुंडा- बड़कागांव- हजारीबाग सड़क मार्ग को जाम कर दिया।साथ ही बरका =सयाल एरिया की तीन परियोजनाओं न्यू बिरसा,बिरसा व उरीमारी परियोजना का कार्य पूरी तरह से तप कर दिया।तीनों परियोजनाओं में उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने से सीसीएल प्रबंधन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने उरीमारी पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने उरीमारी पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाया। लगभग 8 घंटे के बाद बरका सयाल प्रबंधन वह विस्थापित ग्रामीणों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। इसमें मृतक के पुत्र को नौकरी देने पर सहमति बनी साथ ही सीसीएल में मिलने वाले सभी लाभ पॉइंट ग्रेच्युटी आदि पर प्रबंधक तेजी से के साथ प्रक्रिया पूरा करते हुए,उसे मुख्यालय भेजेगा इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इधर, इंटरनेट मीडिया पर विस्थापित नेता संतोष सिंह की हत्या की जिम्मेवारी आलोक गिरोह ने ली है पुलिस का कहना है कि वास्तव में किस गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है।जांच के बाद ही स्पष्ट की हो पाएगा।


