Friday, September 25, 2026

लातेहार में 13 लिपिकों का तबादला, तीन साल से एक ही संस्थान में थे तैनात.

Share

लातेहार: जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित 13 लिपिकों का तबादला किया गया है। तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही कार्यालय अथवा स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को नई जगह पदस्थापित किया गया है।

यह स्थानांतरण सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो की ओर से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव और उपायुक्त के निर्देश के आधार पर किया गया है।

किसे कहां मिली नई पदस्थापना

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक करुणेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका भेजा गया है। इसी कार्यालय के अजय कुमार यादव का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है, जबकि रूपक कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, लातेहार के लिपिक संजय सिन्हा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ भेजा गया है। सदर अस्पताल के भुनेश्वर राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ के संजीत कुमार का तबादला सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार में किया गया है। वहीं वृंदा गोप को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हैया, मनिका में पदस्थापित किया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारियातू के लिपिक जीतेंद्र पाठक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा की विनिता देवी को सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार में पदस्थापित किया गया है।

मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मनोहर प्रसाद को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के श्रवण कुमार का स्थानांतरण सिविल सर्जन कार्यालय किया गया है।

इसके अलावा रेफरल अस्पताल के लिपिक अभिषेक कुमार को सदर अस्पताल, लातेहार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ के अमीत कुजूर को रेफरल अस्पताल गारू में पदस्थापित किया गया है।

तीन दिन में योगदान का निर्देश

स्थानांतरित सभी लिपिकों को आदेश जारी होने के बाद तीन दिनों के भीतर नई पदस्थापना वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को भी स्थानांतरित कर्मचारियों से समय पर योगदान लेने को कहा गया है।

Read more

Local News