Monday, June 22, 2026

रोहित-जायसवाल फ्लॉप गिल-अय्यर और अक्षर चमके, भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेटों से दी मात 

Share

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 4 विकटों से हरा दिया है. भारत को 249 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसको टीम इंडिया ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

भारत की ओर से शुभमन गिल (87) अय्यर (59) और अक्षर पटेल (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि जायसवाल (15) और रोहित शर्मा (2) रन बनाकर एक बार फिर फ्लॉप रहे. गिल ने 14 चौकों की मदद से अपना 14वां वनडे अर्धशतक बनाया और 90.62 की औसत से रन बनाए. अय्यर ने करीब 7 महीने बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा.

बल्लेबाजी क्रम में नंबर 5 पर आए पटेल ने अपने तेज-तर्रार अर्धशतक से कप्तान और कोच के भरोसे को सही साबित किया. इंग्लैंड की तरफ से साकिब महमूद और आदिल रशीद ने दो दो विकेट लिए जबकि आर्चर और जैकब बेथल को एक एक विकेट मिला. शुभमन गिल को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.

इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी पूरी टीम 47.4 ओवरों में 248 रन पर ऑलआउट हो गई. फिल साल्ट (43), जोस बटलर (52) और जैकब बेथेल (51) के जुझारू अर्धशतकीय पारी के अलावा कोई तीसरा इंग्लिश बल्लेबाज नहीं चल सका. भारत की ओर से डेब्यूटेंट हर्षित राणा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि शामी, कुलदीप और हार्दिक को एक एक विकेट लेने में कामयाब रहे. सीरीज का दूसरा वनडे मैच रविवार, 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा.

Read more

Local News