Tuesday, May 5, 2026

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘दिल से कैसे निकालोगे?’

Share

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘दिल से कैसे निकालोगे?’। उन्होंने आगे लिखा- सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते।

पटना। नीतीश सरकार ने मंगलवार को राबड़ी देवी के लिए एक आदेश जारी किया। इस आदेश के आते ही बिहार में मानो जैसे सियासी भूचाल आ गया। आदेश में कहा गया है कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करना पड़ेगा। वहीं, अब उनका नया पता 39 हार्डिंग रोड होगा। इस आदेश को लेकर अब राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा।

Read more

Local News