Monday, June 22, 2026

राष्ट्रीय स्कूल हॉकी के दोनों वर्ग में झारखंड बना चैंपियन, ओडिशा, चंडीगढ़ और यूपी ने भी दिखाया दमखम

Share

रांचीः 68वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने बता दिया कि इस राज्य को हॉकी की नर्सरी क्यों कहा जाता है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में रविवार की शाम झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियनशिप अपने नाम किया.

बालिका वर्ग के फाइनल मैच में झारखंड की टीम ने ओडिशा को 7-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की. झारखंड के लिए स्विटी डुंगडुंग ने तीन, रीना कुल्लू ने दो और एस्टर होरो और सलोमी ने एक-एक गोल किए. बालक वर्ग में झारखंड और चंडीगढ़ के बीच कांटे की टक्कर हुई. फाइनल मुकाबले में अंतिम समय में एडिसन मिंज ने गोल दागकर झारखंड की झोली में चैंपियन ट्रॉफी डाल दी.

Jharkhand team won 68th National School Games Under 19 Hockey Championship

दोनों वर्गों में उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही. तीसरे स्थान के लिए खेले गए बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 5-0 से और बालिका वर्ग में गुजरात को 3-1 से पराजित किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया. इस मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी एसडी तिग्गा, डीएसई बादल राज, जेईपीसी के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित खेल कोषांग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Jharkhand team won 68th National School Games Under 19 Hockey Championship
Jharkhand team won 68th National School Games Under 19 Hockey Championship

समापन समारोह में लोक कलाकारों ने बांधा समां

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति दी. लोक गायिका मधुमिता ने खेलो झारखंड थीम सॉन्ग गाकर सभी आंगतुकों का दिल जीत लिया. विधायक भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में खिलाड़ियों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी खेल में झारखंड लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

Jharkhand team won 68th National School Games Under 19 Hockey Championship

Jharkhand team won 68th National School Games Under 19 Hockey Championship

Read more

Local News