Thursday, April 16, 2026

राम चरण की फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने फिल्म को जून में रिलीज करने का बड़ा जोखिम उठाया है.

Share

 साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी बिजी और एंटरटेनिंग है. मौजूदा साल में इतनी फिल्में बनकर तैयार हैं कि उन्हें एक सटीक रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है. बड़ी-बड़ी और मेगाबजट की फिल्मों को भी बार-बार रिलीज डेट बदलनी पड़ रही है. इस कड़ी में रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक और सलमान खान की फिल्म मातृभूमि भी शामिल है. अब टॉलीवुड स्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी, जो अप्रैल के आखिर में रिलीज होनी थी, की एक बार फिर रिलीज डेट बदल चुकी है. पेड्डी की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने बताया है कि फिल्म जून 2026 में रिलीज होगी. इधर, जून में पेड्डी के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं. क्योंकि पेड्डी के सामने जून कई फिल्में खड़ी हैं.

टॉक्सिक: फेयरी टेल फॉर ग्रॉन्स अप

गीतू मोहनदास और रॉकिंग स्टार यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का फैंस के साथ-साथ पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को इंतजार है. यश की यह फिल्म पहले उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होनी थी. 19 मार्च को टॉक्सिक का मुकाबला रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होना था, लेकिन दुनिया में चल रहे वॉर की वजह से फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है. अब फिल्म टॉक्सिक आगामी 4 जून को रिलीज होगी.

मैं वापस आऊंगा

स्टार पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. चमकीला के बाद वह होनहार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में बतौर लीड स्टार नजर आने वाले हैं. फिल्म भारत-पाक बंटवारे के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत है. फिल्म में शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी जून में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म से हाल ही में फर्स्ट लुक जारी हुआ है. फिल्म आगामी 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज में लौट रहे हैं. अपनी पिछली फिल्म ओ’ रोमियो से कमाल करने के बाद शाहिद कपूर अब कॉकटेल 2 में दो हसीनाओं ( कृति सेनन और रश्मिका मंदाना) संग इश्क लड़ाते नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म के पोस्टर और सॉन्ग रिलीज हुए हैं, जिसमें शाहिद कपूर की रश्मिका और कृति सेनन संग जोड़ी खूब जंच रही है. कॉकटेल 2 एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 19 जून को रिलीज होगी.

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त समेत 25 से जादा स्टार से सजी हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम 3 भी जून में रिलीज होगी. लंबे अरसे से अटकी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. अक्षय की कॉमेडी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पेड्डी

​बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण टाइटल रोल में हैं, उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम किरदारों में नजर आएंगे. वेंकट सतीश किलारु द्वारा उनके बैनर वृद्धि सिनेमा के तहत और मशहूर प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है. पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी और अब मेकर्स ने इसको जून में रिलीज करने का प्लान बनाया है. अगर पेड्डी को जून में कोई भी तारीख मिलती है, उसके लिए बॉक्स ऑफिस पर टक्कर का मुकाबला होगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News