Friday, May 1, 2026

 राजधानी सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के साथ हवा में सुधार हुआ है।

Share

मौसम में बदलाव के कारण पटना सहित बिहार के कई शहरों की हवा में सुधार हुआ है। बीते दो दिनों से आंधी-पानी के चलते राजधानी समेत आठ शहरों की वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जबकि किशनगंज सबसे स्वच्छ रहा।

पटना। राजधानी सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के साथ हवा में सुधार हुआ है। बीते दो दिनों से पटना सहित अन्य जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी की स्थिति बने होने के कारण राजधानी सहित आठ शहरों के कटिहार, आरा, भागलपुर, बिहारशरीफ, गयाजी, हाजीपुर, पूर्णिया की हवा संतोषजनक रही।

वहीं, प्रदेश में किशनगंज, अररिया, राजगीर की हवा स्वच्छ रही। प्रदेश में किशनगंज की हवा 33 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे अधिक स्वच्छ रही, जबकि राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 एवं दानापुर का 62, गांधी मैदान का 112, राजवंशी नगर का 48 एवं समनपुरा का 91 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वहीं, अररिया का 38, राजगीर का 42, पूर्णिया का 51 एक्यूआई दर्ज किया गया। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार मौसम में बदलाव आने के साथ प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है।

इन दिनों राज्य के मौसम में बदलाव आने से प्रदेश की हवा संतोषजनक होने के साथ कुछ जगहों की हवा स्वच्छ हुई है। प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और हवा की दिशा पर भी निर्भर करता है।

दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा की ओर से चलने वाली हवाएं प्रदूषण को अपने साथ लेकर बिहार तक पहुंचती है। बिहार की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि बिहार से आने वाली हवाएं यहां आकर स्थिर हो जाती है।

अन्य राज्यों की तुलना में प्रदेश में हवा की गति कम होती है, जिसके कारण बाहर से आई प्रदूषित हवा रुकने के साथ प्रदूषण के स्तर को बढ़ाती है। इसी कारण कभी-कभी वायु गुणवत्ता सूचकांक में तेजी देखने को मिलती है। हालांकि, प्रदेश की हवा इन दिनों संतोषजनक रहने के आसार है।

श्रेणीAQI सीमा
अच्छा0-50
संतोषजनक51-100
मध्यम प्रदूषित101-200
खराब201-300
बहुत खराब301-400
गंभीर401-450

प्रमुख शहरों में हवा की स्थिति (बिहार)

शहरवायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
मुंगेर90
कटिहार89
पटना83
मुजफ्फरपुर75
हाजीपुर74
गयाजी72
भागलपुर71
बिहारशरीफ63
आरा54

Read more

Local News