Bihar में मौसम बदल रहा है, तापमान गिर रहा है। रविवार को पटना समेत 14 जिलों में अधिकतम तापमान कम हुआ। पटना का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोहरा छा सकता है और इस साल सर्दी ज्यादा दिनों तक रहेगी, क्योंकि ला नीना का प्रभाव है। नवंबर में तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पटना। बिहार के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। तापमान में क्रमिक गिरावट जारी है। रविवार को पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस एवं 30.9 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
रविवार को पटना सहित आसपास का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। आठ सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो से तीन दिनों के दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस वर्ष सर्दी अधिक दिनों तक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अल नीना (El Nina) के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ सकती है।
नवंबर में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल ठंड सामान्य से करीब 15-20 दिन ज्यादा चलेगी। दिसंबर से फरवरी के अंत तक सर्दी का अहसास लोगों को होगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| पटना | 27.2 | 16.6 |
| गया | 27.8 | 10.8 |
| भागलपुर | 27.1 | 14.6 |
| मुजफ्फरपुर | 25.8 | 16.1 |


