IPL 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे. जिसको हैदराबाद ने 18.4 ओवर में चेज करके मैच को 6 विकेट से जीत लिया.
ये मैच मुंबई इंडियंस जरूर हार गया लेकिन उसके एक बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शतक जड़कर दो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रिकेल्टन ने मैच में 56 गेंद में नाबाद 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौकों और 8 छक्कों शामिल थे.
रिकेल्टन ने 2008 का तोड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान रिकेल्टन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही, वो IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक बनाया था.
MI के लिए सबसे तेज शतक (Fastest Century for MI)
- 44 – रयान रिकेल्टन बनाम सनराइजर्स, वानखेड़े, 2026
- 45 – सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई, वानखेड़े, 2008
- 45 – तिलक वर्मा बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, 2026
- 47 – कैमरून ग्रीन बनाम सनराइजर्स, वानखेड़े, 2023
- 49 – सूर्यकुमार यादव बनाम गुजरात टाइटन्स, वानखेड़े, 2023
जयसूर्या का एक और रिकॉर्ड टूटा
इसके अलावा, रिकेल्टन ने IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए 123 रन बनाकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 114 रन बनाए थे.
MI के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (Highest Individual Score for MI)
- 123 – रयान रिकेल्टन बनाम सनराइजर्स, वानखेड़े, 2026
- 114 – सनथ जयसूर्या बनाम CSK, वानखेड़े, 2008
- 112 – क्विंटन डी कॉक बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2026
- 109 – रोहित शर्मा बनाम KKR, कोलकाता, 2012
- 105 – रोहित शर्मा बनाम CSK, वानखेड़े, 2024


