Tuesday, April 14, 2026

युवक नें रौशन किया जिले का नाम, क्रास कंट्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर दीपक ने किया जिले का नाम रौशन

Share

हज़ारीबाग न्यूज़ :जमशेदपुर के करँडीह जयपाल स्टेडियम में झारखंड एथलेटिक्स, और ईस्ट,सिंहभूमि एथलेटिकस संगठन द्वारा आयोजित 16वीं झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दीपक कुमार महतो ने अंदर 18 बालक वर्ग में 6 किलोमीटर फर्स्ट कंट्री रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। दीपक इस उपलब्धि पर हजारीबाग जिले के एथलेंटिक संगठन, के सचिव अजीत कुमार, अनवर हुसैन, साबिर हुसैन, प्रियरंजन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, हजारीबाग अथलेटिक्स कोच नीरज कुमार राय, रवि कुमार, अनुकंपा रुंडा, हज़ारीबाग ओलंपिक संघ सचिन चंदेश्वर दास सहित अन्य खेल प्रेमीयों यह बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Read more

Local News