Tuesday, April 28, 2026

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Share

पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चैनपुर पठान मोहल्ला निवासी इबरार हजाम (मिस्त्री) के 30 वर्षीय पुत्र हसन अली के रूप में हुई है. घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया है.

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.  उन्होंने कहा हत्या के पीछे क्या वजह है आपसी रंजिश या अन्य कोई कारण इसकी जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more

Local News