चोट से उबरने के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया, क्योंकि वह ICC के वनडे इवेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने गुरुवार, 20 फरवरी को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. शमी ने 10 ओवर में 53 रन खर्च करके 5 विकेट झटके.
ICC के वनडे इवेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
- मोहम्मद शमी 60 विकेट
- ज़हीर खान 59 विकेट
- जवागल श्रीनाथ 47 विकेट
- रवींद्र जडेजा 43 विकेट
मोहम्मद शमी ने मिशेल स्टार्क का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
इसके आलावा शमी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. शमी ने मैच में अपना तीसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. उल्लेखनीय रूप से वह ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क के बाद इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. स्टार्क ने 102 मैच में 200 विकेट लिए थे. शमी 104 मैच में 200 विकेट लिए.
वनडे में सबसे तेज 200 विकेट
- मिशेल स्टार्क: 102 मैच
- मोहम्मद शमी: 104 मैच
- सकलैन मुश्ताक: 104 मैच
- ट्रेंट बोल्ट: 107 मैच
- ब्रेट ली: 112 मैच
- एलन डोनाल्ड: 117 मैच
शमी ने अजीत अगरकर का रिकॉर्ड तोड़ा
शमी ने मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 133 पारियों में 200 वनडे विकेट हासिल किए थे.
वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
- मोहम्मद शमी – 103 मैच
- अजीत अगरकर – 133 मैच
- जहीर खान – 144 मैच
- अनिल कुंबले – 147 मैच
- जवागल श्रीनाथ – 147 मैच
शमी ने मिशेल स्टार्क को छोड़ा पीछे
इसके अलावा मोहम्मद शमी ने सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 5126 गोंदों में ये कारनामा अंजान दिया जबकि मिशेल स्टार्क ने 5240 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.
सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट
- मोहम्मद शमी 5126 गेंद
- मिशेल स्टार्क 5240 गेंद
- सकलैन मुश्ताक 5451 गेंद
- ब्रेट ली 5640 गेंद
- ट्रेंट बोल्ट 5783 गेंद
- वकार यूनुस 5883 गेंद


