Wednesday, June 10, 2026

मैक्सिको के राष्ट्रपति ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच के दिन वर्क-फ्रॉम-होम और स्कोल बंद का आदेश दिया है.

Share

मैक्सिको: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच 11 जून को मैक्सिको सिटी में मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है.

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एक आदेश जारी करके मैक्सिको सिटी में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है. साथ ही, ट्रैफिक जाम से होने वाली संभावित समस्याओं को देखते हुए 11 जून को शिक्षण संस्थान बंद करने का भी आदेश दिया है.

इस आदेश का मकसद ट्रैफिक की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि मैक्सिको टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच की मेजबानी के लिए तैयार है.

यह आदेश सभी पर लागू नहीं होंगे
राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के तहत, सरकारी एजेंसियों को मैक्सिको सिटी में तैनात कर्मचारियों के लिए रिमोट वर्क (घर से काम करने) की व्यवस्था लागू करनी होगी. हालांकि, यह आदेश स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और FIFA वर्ल्ड कप के संचालन जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों पर लागू नहीं होता है.

इस आदेश के तहत प्री-स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर तक के सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं बंद रहेंगी, जिसमें सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूल शामिल हैं. सरकार ने निजी कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों को रिमोट वर्क की सुविधा देने के लिए प्रोत्साहित किया है.
टूर्नामेंट के इस बड़े संस्करण में 48 देशों के रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. 2026 के संस्करण में पिछले किसी भी संस्करण की तुलना में अधिक टीमें, खिलाड़ी और मैच होंगे. साथ ही, FIFA का लक्ष्य आने वाले संस्करणों में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाना है.

अर्जेंटीनी डिफेंडिंग चैंपियन
अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है और वे लियोनेल मेस्सी के ‘लास्ट डांस’ (संभवतः आखिरी टूर्नामेंट) में इस बार भी खिताब बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. अर्जेंटीना की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था. रेगुलर टाइम में मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था, जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया.

Read more

Local News