Saturday, July 25, 2026

मेटा ने अपना पहला इमेज जनरेशन AI मॉडल Muse Image लॉन्च किया है, जो Meta Superintelligence Labs द्वारा डेवलप किया गया है.

Share

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक को चलाने वाली पैरेंटच कंपनी मेटा ने अपना पहला इमेज जनरेशन एआई मॉडल लॉन्च किया है. इस मॉडल का नाम Muse Image है. इसे मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स ने डेवलप किया है. यह फिलहाल मेटा एआई में उपलब्ध है.

  • यह मॉडल अप्रैल में लॉन्च हुए म्यूज़ स्पार्क (Muse Spark) पर बेस्ड है, जिसने मेटा एआई को एक स्मार्ट असिस्टेंट बना दिया था. Muse Image एक क्रिएटिव टूल की तरह काम करता है, जो सिंपल आइडियाज़ को हाई-क्वालिटी विजुअल्स में बदल देता है. उसके बाद यूज़र्स जनरेट की गई इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं और मेटा के ऐप्स यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप आदि की स्टोरी, फीड या चैट में भी डायरेक्ट शेयर कर सकते हैं.

Muse Image कैसे काम करता है?

मेटा के मुताबिक, म्यूज़ इमेज एक एडवांस्ड रीज़निंग का इस्तेमाल करता है, जिससे यह मुश्किल से मुश्किल यानी बेहद कॉम्प्लेक्स प्रॉम्प्ट्स को भी समझ सकता है और कई फोटोज़ को मिलाकर एक हाई-क्वालिटी क्रिएशन बना सकता है.

म्यूज़ इमेज से एआई इमेज बनवाने के लिए यूज़र्स बेहद आसान भाषा, शब्दों या बातचीत जैसी भाषा में भी इंस्ट्रक्शन्स टाइप कर सकते हैं. आप नई फोटो भी बनवा सकते हैं और किसी जनरेट हो चुकी फोटो एडिट भी करवा सकते हैं.

QR कोड से लेकर टेक्स्ट रेंडरिंग तक

मेटा का कहना है कि इस टूल की मदद से किसी लैंडमार्क के सामने खड़े व्यक्ति की इमेज बनाई जा सकती है. आप इस टूल का इस्तेमाल करके फोटो से किसी अनचाहे एलिमेंट जैसे फोटोबॉम्बर को हटा सकते हैं या फिर कस्टम प्रॉम्प्ट से एक फंक्शनल QR कोड भी जनरेट किया जा सकता है.

Muse Image इमेज के अंदर टेक्स्ट को भी साफ-सुथरे तरीके से रेंडर करने की सुविधा भी गई है. इसका मतलब है कि यूज़र्स म्यूज़ इमेज़ से हाउ-टू गाइड्स या इन्फोग्राफिक्स भी लेजिबल टेक्स्ट के साथ बनवा सकते हैं.

प्रीसेट्स और @ मेंशन फीचर

इस इमेज जनरेशन एआई मॉडल में टूल अपनी ओर से सजेस्टेड प्रॉम्प्ट्स यानी ‘प्रीसेट्स’ के सुझाव देता है और @ मेंशन करने का फीचर भी देता है, जिसके जरिए फोटोज़ को टैग या ऐड करने की सुविधा भी मिलती है. यूज़र्स अपनी इमेज पर सीधे स्केच करके भी बदलाव सुझा सकते हैं.

उपलब्धता और फ्यूचर प्लान

म्यूज़ इमेज अभी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर नए क्रिएटिव फीचर्स को पावर दे रहा है. इंस्टाग्राम पर यूज़र्स को स्टोरीज़ के लिए 30 से ज्यादा नए AI-पावर्ड इफेक्ट्स मिलेंगे जबकि व्हाट्सएप पर यह मॉडल Meta AI के साथ चैट में सीधे इमेज जनरेशन की सुविधा देता है. यह फिलहाल सीमित देशों में उपलब्ध है.

मेटा ने कंफर्म किया है कि म्यूज़ इमेज जल्द ही फेसबुक और मैसेंजर समेत और भी प्लेटफॉर्म्स और देशों में लॉन्च किया जाएगा. आने वाले हफ्तों में एडवर्टाइज़र्स और एजेंसीज़ भी मेटा के Advantage+ क्रिएटिव टूल्स के ज़रिए Muse Image एक्सेस कर पाएंगी.

डेली यूज़ के लिए म्यूज़ इमेज की सुविधा मेटा एआई में फ्री है. हालांकि, ज्यादा इमेज जनरेट करने के लिए यूज़र्स को मेटा के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स खरीदने पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, मेटा ने यह भी खुलासा कर दिया है एक वीडियो जनरेशन मॉडल, Muse Video को भी पहले से ही तैयार किया जा रहा है.

Read more

Local News