Tuesday, May 5, 2026

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत 10 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजेगी

Share

बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत 10 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजेगी। अब तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करेंगे।

पटना। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) के तहत शुक्रवार को सरकार 10 लाख और जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजेगी।

योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विभिन्न चरणों में 14 दिसंबर तक सभी पात्र जीविका दीदियों के खाते में पैसा भेजने का प्रविधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी पात्र जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 10 लाख महिलाओं के खाते में 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 9.50 लाख एवं शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करेंगे।

मंत्री ने कहा कि जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद शेष बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री रोजगार योजना का फॉर्म भरने वाली सभी महिलाओं को भी पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर तक सभी महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिल जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को ही अभी तक इसका लाभ मिल पाया है।

Read more

Local News