मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं. मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है. ऐसे में आज महिलाओं के लिये
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है. विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी.
जानकारी के मुताबिक, जिन महिलाओं के खाते में रुपये ट्रांसफर किये गए हैं, उनमें 9.50 महिलाएं ग्रामीण इलाकों से हैं जबकि 50 हजार महिलाएं शहरी इलाके की हैं. इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से तैयारी पहले ही कर ली गई थी. अब तक लगभग 1.40 करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए हैं. लक्ष्य तय किया गया है कि 14 दिसंबर तक जितनी भी महिलाओं ने अप्लाई किया है, उनके खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिये जाए.
मालूम हो, सरकार की तरफ से चुनाव के पहले ही इस योजना की घोषणा की गई थी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है. पहले राशि 10,000 रुपये की राशि दी जायेगी. इसके बाद रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर दो लाख रुपये तक की सहायता की जायेगी.
चुनाव के बाद विपक्ष ने बोला था हमला
विधानसभा चुनाव के बाद इस योजना को लेकर विपक्ष की तरफ से नई सरकार पर जमकर हमला किया गया था. दरअसल, बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत हुई थी. इस जीत को लेकर महागठबंधन ने आरोप लगाया था कि महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर वोट वसूले गये हैं. इसके साथ ही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने चेतावनी दी थी कि अगर नई सरकार 2 लाख रुपये महिलाओं को नहीं देती है तो वे महिलाओं के साथ आंदोलन करेंगे. ऐसे में अब एक बार फिर आज 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई.


