Jamshedpur : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में चलाए गए राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ. निकाली गई रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया.युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की.
- उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक निकाली गई रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया.
- राज्यव्यापी जागरूकता अभियान 10 जून से 26 जून तक पूरे झारखंड में चलाया गया. इस दौरान जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.
- इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.समापन कार्यक्रम के दौरान आयोजित मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. रैली में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर शहरवासियों को जागरूक किया.
- जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल कानून लागू करने से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की.
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त झारखंड और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया. जिला प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके.


