Tuesday, July 7, 2026

मवेशी चराने के दौरान नदी में डूबने से अधेड़ किसान की मौत

Share

अररिया: प्रखंड के पिपरा पंचायत स्थित सिंघिया नदी में डूबने से 60 वर्षीय एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम जगदीश यादव है,जो पिपरा पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या 6 निवासी स्व.सुंदर यादव का पुत्र है।

मृतक का शव करीब 16 घंटे बाद नदी में बहता दिखाई पड़ा। घटना के संबंध में मृतक किसान के परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे जगदीश यादव अपने मवेशियों को चराने खेत गया था, इसी दौरान पैर फिसलने के कारण सिंधिया नदी में डूब गया। सूचना मिलते है अररिया जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सिंधिया नदी में देर रात तक डूबे किसान की काफी खोजबीन की,मगर किसान को कोई अता पता नहीं चल पाया।बुधवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सिंधिया नदी में तैरते हुए मृतक का शव देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गये। इधर सूचना पर जोगबनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया है। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार की संध्या कर दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र, दो पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर राजद नेता ई.आयुष अग्रवाल भी मौके पर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी एवं प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग की।

Read more

Local News