Monday, May 25, 2026

मर जाना कबूल है, BPSC से माफी नहीं मांगेंगे, 2 साल जेल काट लेंगे; खान सर भी अड़ गए

Share

चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर ने कहा है कि वो बीपीएससी से माफी नहीं मांगेंगे। खान सर ने कहा है कि आयोग क्रिमिनल केस करेगा तो वो जेल जाने के लिए तैयार हैं।
सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर ने कहा है कि वो बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से माफी नहीं मांगेंगे भले उनको क्रिमिनल केस होने पर दो साल की सजा हो जाए और जेल जाना पड़े। खान सर आयोग के नोटिस पर भड़क गए हैं, जिसमें उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर

आपराधिक केस की चेतावनी दी गई है। खान सर के अलावा और भी लोगों को आयोग ने इस तरह का नोटिस भेजकर अपने बयानों और दावों के पक्ष में सबूत देने या माफी मांगने कहा है। बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर दोबारा परीक्षा की मांग रहे परीक्षार्थियों का खान सर समेत कई कोचिंग संचालक और नेता खुला समर्थन कर रहे हैं।
खान सर ने कहा- “लीगल नोटिस है तो इसका तो जवाब देंगे। लेकिन इस लीगल नोटिस में कहा गया है कि अनकंडीशनल और अनक्वालीफाइड पब्लिक अपोलॉजी टू बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन। मर जाना कबूल है। माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि बच्चों के लिए लड़ाई लड़े थे। अपने लिए नहीं लड़े थे। बच्चे कह देंगे तो माफी मांग लेंगे। हमें पता है कि बच्चे आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे। हम माफी नहीं मांगेंगे। आयोग को माफी मांगना चाहिए।

Read more

Local News