Saturday, May 2, 2026

ममूटी और मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ रिलीज हो गई है, आइए जानें दोनों भाइयों की यह दर्शकों का कितना दिल जीत पाई है.

Share

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी की नई फिल्म ‘पैट्रियट’ शुक्रवार, 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. महेश नारायणन की लिखी और निर्देशित यह फ़िल्म, लगभग 18 साल बाद सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी के री-यूनियन का प्रतीक है. इस स्पाई थ्रिलर में फहाद फासिल और नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इस एक्शन थ्रिलर के शुरुआती शो के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं.

‘पैट्रियट’ की शुरुआती शो देखने वाले दर्शकों ने अपना पहला इंप्रेशन शेयर करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल का रुख किया है. ये रिएक्शन इस बात का शुरुआती संकेत देते हैं कि दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है. यहां कुछ शुरुआती प्रतिक्रियाएं दी गई हैं, जिन्हें उन दर्शकों ने ऑनलाइन साझा किया है जिन्होंने फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया था.

यूजर्स रिएक्शन
एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, ‘पैट्रियट रिव्यू- परफॉर्मेंस – लीड एक्टर ने फिल्म को बखूबी संभाला है, खासकर इमोशनल सीन में. सपोर्टिंग कास्ट भी ठीक-ठाक हैं और कहानी को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ती हैं. क्या अच्छा है- सोशल मैसेज, कुछ दमदार डायलॉग, रियलिस्टिक टोन (कोई भी अतिरंजित या ‘मास’ वाले तत्व नहीं).’

एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इसकी स्क्रीनप्ले को बनने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन यह काफी दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ती है. इसकी अवधि थोड़ी कम की जा सकती थी, लेकिन इससे फिल्म की क्लालिटी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. कलाकार और उनका अभिनय बेहद दमदार और स्थिर है. कुल मिलाकर, यह देखने लायक एक अच्छी फिल्म है.’

एक दूसरे यूजर मोहनलाल की कैमियो की सराहना करते हुए लिखा है, ‘इस फिल्म में कुछ इंगेजिंग मोमेंट्स हैं, हालांकि बीच-बीच में कुछ स्लो डाउन की वजह से इसकी रफ़्तार थोड़ी धीमी पड़ जाती है. लेकिन, बेहतरीन ढंग से फ़िल्माए गए एक्शन सीन्स के साथ यह फ़िल्म जल्द ही अपनी रफ्तार वापस पा लेती है. कुल मिलाकर, मोहनलाल के कैमियो के साथ यह एक ठीक-ठाक फिल्म है. 3/5.’

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘पैट्रियट- पहला हाफ – काफी अच्छा रहा. इंटरवल सीन फायर. दूसरा हाफ तो जबरदस्त होने वाला है. यह पूरी तरह से ‘मास एंटरटेनर’ फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें ‘मास मोमेंट्स’ जरूर हैं. सुशिन का म्यूजिक शानदार है. ममूका और लालट्टन की जोड़ी फायर और रोंगटे खड़े कर देने वाली है. कुल मिलाकर, एक बेहतरीन फिल्म है.’

ममूटी और मोहनलाल का ऑन-स्क्रीन रीयूनियन
यह फिल्म लगभग 18 साल बाद ममूटी और मोहनलाल के ऑन-स्क्रीन रीयूनियन का प्रतीक है. इससे पहले वे 2013 में आई फिल्म ‘कदल कदनु ओरु माथुकुट्टी’ में साथ नजर आए थे. फिल्म की रिलीज से पहले, इन दोनों का एक साथ वापस आना चर्चा का एक मुख्य विषय रहा है, जिसने पूरे केरल और उसके बाहर भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Read more

Local News