Tuesday, May 5, 2026

मनिहारी से जयनगर जाने वाली 15283 जानकी एक्सप्रेस के समय सारणी में बदलाव किया गया.

Share

मनिहारी से जयनगर जाने वाली 15283 जानकी एक्सप्रेस के समय सारणी में बदलाव किया गया. यह ट्रेन अब कटिहार से 35 मिनट पहले रवाना की जायेगी.

समस्तीपुर/कटिहार. मनिहारी से जयनगर जाने वाली 15283 जानकी एक्सप्रेस के समय सारणी में बदलाव किया गया. यह ट्रेन अब कटिहार से 35 मिनट पहले रवाना की जायेगी. मनिहारी से लेकर कटिहार तक ट्रेन के समय सारणी में बदलाव किया गया है. मनिहारी में यह ट्रेन रात 10:45 की जगह 10.15 बजे रवाना की जायेगी, जबकि महियारपुर यह ट्रेन 10:58 की जगह 10. 27 बजे पहुंचेगी. मसाही यह ट्रेन 11:15 की जगह 10.42 में खुलेगी, जबकि कटिहार से यह ट्रेन 11:45 की जगह 11:10 बजे रात में रवाना होगी. 17 नवंबर से ट्रेन के समय सारणी में यह बदलाव कर दिया गया है.

Read more

Local News