Tuesday, May 5, 2026

मंत्री दीपक प्रकाश टाइफाइड से पीड़ित हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी सेहत की जानकारी दी।

Share

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश टाइफाइड से पीड़ित हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी सेहत की जानकारी दी। डॉक्टरों ने उन्हें दवा के साथ आराम करने की सलाह दी है। दीपक प्रकाश ने बताया कि नई जिम्मेदारियों के कारण वे पूरी तरह से आराम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे कमजोरी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वे अगले कुछ दिनों तक सरकारी काम करेंगे, लेकिन शुभचिंतकों से कम मिलेंगे।

पटना। बिहार सरकार में मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई है। उनको टाइफाइड हुआ है। डॉक्टर ने दीपक प्रकाश को दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है।

दीपक प्रकाश ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दिया। उन्होंने लिखा- पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं। डॉक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है। नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं। इस कारण से कमजोरी बढ़ गई है और बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है।

Deepak Prakash

उन्होंने आगे लिखा- अगले दो तीन दिनों तक सरकारी कामकाज पूरा करता रहूंगा, परन्तु शुभचिंतकों से मिलना और फोन पर बात करना थोड़ा कम रहेगा। दीपक प्रकाश ने पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण किया। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिला परिषद की संपत्ति चिह्नित की जाएगी और उनको विकसित किया जाएगा। दीपक प्रकाश ने यह भी कबा कि इससे आंतरिक आय के स्रोत में वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा।

दीपक प्रकाश ने ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के अनुश्रवण हेतु एक समिति का गठन करने की भी बात कही। इस समिति में राजनीतिक दल के सदस्य सम्मिलित होंगे। दीपक प्रकाश का मानना है कि इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की पारदर्शिता बढ़ेगी। सभी रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्ति प्रकिया तेजी से पूर्ण की जाएगी।

दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी से निभाया जाएगा। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Read more

Local News